Mini Stroke Symptoms: कुछ मिनट के लिए हाथ-पैर सुन्न, बोलने में दिक्कत या धुंधला दिखना हो सकता है Mini Stroke का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Mini Stroke (TIA) के लक्षण, कारण, खतरे और बचाव के तरीके जानें। एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ मिनट के लिए हाथ-पैर सुन्न होना या बोलने में दिक्कत भविष्य में बड़े स्ट्रोक की चेतावनी हो सकती है।

Mini Stroke Symptoms: TIA Symptoms : अगर अचानक कुछ मिनटों के लिए बोलने में दिक्कत होने लगे, हाथ या पैर में कमजोरी महसूस हो, चेहरा टेढ़ा पड़ जाए या आंखों से धुंधला दिखाई देने लगे और थोड़ी देर बाद सब कुछ सामान्य हो जाए, तो इसे मामूली समस्या समझने की गलती न करें। ये शरीर के लिए गंभीर चेतावनी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह मिनी स्ट्रोक (Mini Stroke) यानी ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक (Transient Ischemic Attack-TIA) का संकेत हो सकता है। यह भविष्य में होने वाले बड़े स्ट्रोक की गंभीर चेतावनी माना जाता है।

क्या होता है Mini Stroke (TIA)?

न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों डॉ सुशांत अग्रवाल के मुताबिक, TIA तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में कुछ समय के लिए रक्त प्रवाह (Blood Flow) कम हो जाता है। इसके कारण स्ट्रोक जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, लेकिन ये आमतौर पर कुछ मिनटों से लेकर एक घंटे के भीतर ठीक हो जाते हैं।हालांकि लक्षण खत्म हो जाने का मतलब यह नहीं कि खतरा टल गया है। यदि समय रहते जांच और इलाज नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों या महीनों में बड़ा स्ट्रोक हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सुशांत अग्रवाल के अनुसार, मिनी स्ट्रोक को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। यदि अचानक चेहरे का टेढ़ा होना, हाथ-पैर में कमजोरी, बोलने में परेशानी या धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण महसूस हों तो बिना देर किए तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।समय पर जांच और उपचार से बड़े स्ट्रोक और लकवे (Paralysis) के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Mini Stroke के क्या हैं प्रमुख लक्षण

• चेहरे का एक तरफ झुक जाना
• एक हाथ या पैर में कमजोरी या सुन्नपन
• बोलने या दूसरों की बात समझने में कठिनाई
• एक या दोनों आंखों से धुंधला दिखाई देना
• अचानक चक्कर आना या संतुलन बिगड़ना
• बिना कारण तेज सिरदर्द होना
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ये लक्षण 5 से 10 मिनट में ठीक भी हो जाएं, तब भी तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिये किन लोगों में ज्यादा रहता है खतरा?

इन लोगों में TIA और स्ट्रोक का खतरा अधिक माना जाता है—
• हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
• डायबिटीज
• हाई कोलेस्ट्रॉल
• धूम्रपान या तंबाकू का सेवन
• मोटापा
• हृदय रोग या अनियमित धड़कन
• 55 वर्ष से अधिक आयु
• परिवार में स्ट्रोक का इतिहास (Genetic Risk)

Golden Hour क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

स्ट्रोक के इलाज में हर मिनट बेहद अहम होता है। डॉक्टरों के अनुसार, यदि मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो कई मामलों में ऐसी दवाएं और उपचार दिए जा सकते हैं जो मस्तिष्क को स्थायी नुकसान से बचा सकते हैं।इसलिए लक्षण दिखते ही घरेलू इलाज या इंतजार करने के बजाय तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता लेनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में कौन-कौन सी जांच हो सकती है?

यदि डॉक्टर को TIA का संदेह होता है, तो मरीज की न्यूरोलॉजिकल जांच के साथ जरूरत पड़ने पर ये टेस्ट कराए जा सकते हैं—
• MRI Brain
• CT Scan
• Carotid Doppler
• ECG
• Echocardiography
• Blood Tests
इन जांचों से स्ट्रोक के कारण और भविष्य के जोखिम का पता लगाया जाता है।

Mini Stroke से कैसे करें बचाव?

विशेषज्ञों के अनुसार कुछ आसान आदतें अपनाकर स्ट्रोक का खतरा काफी कम किया जा सकता है।
• ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें।
• ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं।
• धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
• रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।
• संतुलित और पौष्टिक भोजन लें।
• डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं नियमित लें।
• यदि पहले TIA हो चुका है तो फॉलो-अप में लापरवाही बिल्कुल न करें।

महत्वपूर्ण: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के लिए है। यदि स्ट्रोक या मिनी स्ट्रोक जैसे कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल की इमरजेंसी सेवा लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close