ट्रक – मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में गई जान..चालक फरार

कोडरमा:-तिलैया थाना अंतर्गत मंझलाडीह स्थित कृष्णा सूर्य कोल्ड स्टोरेज समीप ट्रक एंव मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाईकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व चंदवारा थाना के अधिकारियों की मदद से उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल आर्यन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भोला भुइयां चंदवारा बस्ती निवासी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया की ट्रक एन एल 02एन 0977 तेज रफ्तार में चंदवारा से तिलैया की ओर जा रही थी। वहीं उल्टी व गलत दिशा से आ रहा मोटरसाइकिल सवार जेएच 12जे 5135 चंदवारा के तरफ जा रहा था। मोटरसाइकिल सवार के गलत दिशा में होने के वजह से दोनो गाड़ियों में आमने सामने टक्कर हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल पर ही ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close