रक्षा बंधन के दिन धनबाद में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, एक को बचाने में गई तीनों की जान

धनबाद में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

धनबाद: तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में दोनों साथी भी गहरे पानी में पहुंच गए। देखते ही देखते तीनों पानी में डूब गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने तालाब से बाहर निकाला

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तालाब के पास जुट गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।मृत बच्चों की पहचान रलझल, कुंदरो और आभा के रूप में बताई गई है।

घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी लव कुमार के अनुसार, बच्चे परिजनों के साथ तालाब में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। तीनों को बाहर निकालकर SNMMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।एक साथ तीन बच्चों की मौत से रंगलीटांड में गम का माहौल है। परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close