कर्ज तले डूबे एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर….5 की मौत, एक की हालत गंभीर…

नवादा । बिहार के नवादा से एक बहुत दर्दनाक खबर आ रही है। एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया जिससे 5 लोगों की मौत हो गई है। वही एक युवती गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। घटना शहर के आदर्श नगर मोहल्ले की है। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज वसूली की प्रताड़ना से तंग आकर पूरे परिवार ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है।
नवादा जिले के आदर्श सोसाइटी के पास किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के 6 सदस्यों ने जहर खा लिया है। इसे 5 लोगों की मौत हो गई है और एक का जिला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रजौली का रहने वाला केदारनाथ गुप्ता नवादा शहर के न्यू एरिया में किराए के मकान में रहता था और यहीं पर कारोबार करता था। उसने किसी से कर्ज लिया था जिसको चुकाने का उस पर दबाव था। शायद इसी वजह से परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया। हालांकि बताया भी जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान में जहर ना खाकर नवादा शहर से दूर आदर्श सिटी के पास मजार के पास जाकर जहर खाया।
नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ले के निवासी केदार लाल गुप्ता ने अपनी पत्नी और 4 बच्चे समेत एक मजार में जाकर जहर खा लिया। केदार लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ 20 वर्षों से किराए पर रह रहे थे । उनका पैतृक गांव रजौली थाना क्षेत्र का अंबा बताया जा रहा है। नवादा शहर में फल की दुकान से अपना जीवन यापन करते थे। जानकारी मिली है कि गुप्ता परिवार कर्ज से परेशान था। आए दिन कर्ज वसूली के लिए उनसे अभद्रता की जा रही थी। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहर खाने वाले में केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी,18 वर्षीय साक्षी कुमारी, 17 वर्षीय प्रिंस कुमार, 19 वर्षीय शबनम कुमारी शामिल है। इलाज के दौरान ही इनमे से 5 की मौत हो गई ।एक बेटी साक्षी कुमारी की हालात गंभीर है।











