बिहार: सासाराम में बिगड़े माहौल को देखते हुए अमित शाह का कार्यक्रम रद्द, इंटरनेट सेवा पर भी रोक

पटना।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्य क्रम को सासाराम में स्थगित कर दिया है. इसकी जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है. आपको बता दें कि अमित शाह के कार्यक्रम के ठीक पहले यहां रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हिंसक झड़प की घटना घटी है. धारा 144 लागू किया गया है. वहीं, पुलिस की टीम लगातार बिगड़े हालात को संभालने में जुटी है. दो अप्रैल को यहां अमित शाह की बड़ी जनसभा होने जा र थी. इससे ठीक पहले ही यहां के हालात बिगड़ गए. जिस बाद ये अहम फैसला लिया गया. वहीं नवादा में अमित शाह का कार्यक्रम होगा. इसे स्थगित नहीं किया गया है.

जानकारी के अनुसार सासाराम में रामनवमी पर हिंसक झड़प से हालात बिगड़ गये. यहां हालात बिगड़ते देख धारा 144 लागू कर दिया गया है. सासाराम में सम्राट अशोक जयंती पर अमित शाह का कार्यक्रम होने जा रहा था. लेकिन बिगड़े माहोल को लेकर कार्यक्रम को स्थगित किया है. यहां इटरनेट सेवा भी फिलहाल बंद कर दिया गया है. प्रदेश के दो जिलों में हालात खराब हुए हैं. केंद्रीय मंत्री के नवादा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सासाराम मे शुक्रवार को दो गुटों के लोग उग्र हो गये. लोगों के बीच पत्थरबाजी भी हुई. इसमें सदर एसडीएम का गार्ड व एक महिला घायल हो गयी. अफवाहों को रोकने के लिए अस्थाई तौर पर इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान यहां दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसके बाद बिहार शरीफ में भी ऐसी घटना सामने आई. पुलिस माहौल को नियंत्रण में करने में जुटी है. यहां भारी संख्या में पुलिसफोर्स को तैनात कर दिया गया है. बता दें कि यहां आगजनी की घटना भी हुई है. साथ ही उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close