jharkhand : नौकरी में फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नौकरी के लिए दिए आवेदन में 80 फीसदी दस्तावेज फर्जी, कई राज्यों में फैला था जाल, टीम कर रही जांच

रांची : झारखंड में डाक विभाग के सर्किल के लिए निकली बहाली में 80 फीसदी से ज्यादा आवेदक ने फर्जी सर्टिफिकेट जमा कर दिए। यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी, जिसके बाद जांच शुरू हो गयी। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह धोखाधड़ी सिर्फ रांची में ही नहीं बल्कि कई दूसरे राज्यों में भी हुई है। झारखंड समेत कई राज्यों में होने वाली बहाली में आरोपी का फर्जी वाड़ा सामने आया है। आधिकारिक जानकारी डाक विभाग को भी भेज दी गयी है।

पूछताछ में उगले कई राज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में जिसकी गिरफ्तारी की गयी है उसका नाम मनोज मिश्रा बताया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ में उससे कई बड़े राज खोले हैं। उसकी गिरफ्तारी ओडिशा के भुवनेश्वर में बलांगीर पुलिस ने की है। अब टीम आरोपी मनोज मिश्रा को यहां लेकर आयेगी और सभी दस्तावेजों का मिलान करेगी। फर्जी सर्टिफिकेट का काम मनोज मिश्रा काफी समय से कर रहा है। एक सिंडिकेट द्वारा इस तरह के दस्तावेज तैयार कराये गये थे। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से झारखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और अन्य यूनिवर्सिटी के सर्टिफिकेट बरामद किये गये हैं।

कई राज्यों में फैला था जाल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि वह सिर्फ झारखंड का ही नहीं बल्कि अलावा ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार सर्किल में होने वाली बहाली में भी लोगों को फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर दिये हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में हैं कि कौन लोग हैं जो इसके फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close