SBI ने FD पर ब्याज दरों में की बढ़ोत्तरी…नयी दरें देखिये

मुंबई 11 मई 2022। स्टेट बैंक आफ इंडिया ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। बैंक ने थोक सावाधि जमाओं पर ब्याज में 0.4 से लेकर 0.9 प्रतिशत की बढोत्तरी की है। मंगलवार को बैंक की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि दो करोड़ रूपये और उससे अधिक की सावाधि जमा पर संशोधित ब्याज दर 10 मई से प्रभावी हो गयी है। एसबीआई ने 7 से 45 दिन के जमा पर ब्याज दरों में तीन प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। वहीं 46 से 179 दिन की परिपक्वता अवधि की जमा पर अब तीन के बजाय 3.50 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा।

बैक ने 180 से 210 दिन की थोक सावाधि जमा पर ब्याज दर को 3.10 से बढाकर 3.50 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावे 211 दिन से एक साल पर अब 3.75 प्रतिशत ब्याज दिया जायेगा। ये अभी तक 3.30 प्रतिशत था। पीएनबी ने भी इससे पहले चुनिंदा सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.60 प्रतिशत की वृद्धि की थी। गौरतलब है कि आरबीआई ने चार मई को रेपो दर को 0.4 प्रतिशत से बढाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था, इसके बाद कई बैंकों ने अपनी जमा दरों में वृद्धि की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close