पुरानी पेंशन लागू करने और बकाया DA को लेकर पेंशनर समाज की हुई बैठक, लंबित मांगों के समर्थन में करेंगे धरना प्रदर्शन

दुमका : पेंशनर समाज की बैठक दुमका कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मीकांत ठाकुर ने किया। बैठक में उपस्थित पेंशनर ने 18 माह के बकाया DA ,पुरानी पेंशन योजना ,तथा सुविधाओं में कटौती ,विधायकों सांसदों के ऊपर वेतन भत्ता एवं सुरक्षा मद में प्रतिवर्ष 50 अरब रुपया व्यय, करने की नीति का जोरदार शब्दों में विरोध किया ।बैठक में लंबित मांगों की पूर्ति हेतु 10 अप्रैल को उपायुक्त दुमका के समक्ष राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन धरना देने का निर्णय लिया।

उक्त अवसर पर मांगों से संबंधित संलेख भी समर्पित किया जाएगा ।आज की बैठक में जिला सम्मेलन को सफल करने हेतु एक स्वागत समिति का गठन काव्यमय लिया गया तथा मई माह में सम्मेलन को संपन्न करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में दिवंगत सदस्यों चेरू बास्की ,मनोरमा देवी ,श्री प्रसाद मंडल ,युगान्त सरकार के निधन पर शोक श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया ।आज की बैठक में अध्यक्ष के अतिरिक्त वासुदेव प्रसाद तरनी प्रसाद कामत ,बाल किशोर कापरी ,अरुण प्रसाद झा ,मनोज कुमार मिश्र ,जयकरण मंडल अब्दुल रशीद ,बालेश्वर राय ,गणेशा ,रामानंद मिश्र ,माधव कुमार सिंह प्रदुमन शर्मा ,राधे मिस्त्री, डीएन पांडे, कार्तिक चंद्र राय, शिवेंद्र नाथ झा, काली माता, चंद्रशेखर मिश्र, अंजनी कुमार सिंह, अरविंद झा सहित तारणी प्रसाद कामत, जिला सचिव भी मौजूद थे।









