78 साल की उम्र में पूर्व सांसद ने की शादी, तस्वीरें हुई वायरल, तो सियासी गलियारों में हुई कानाफूसी शुरू

कोलकाता। सीपीआई (एम) के पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ बुजुर्गियत की उम्र में शादी के बंधन में बंध गये हैं। लक्ष्मण सेठ के इस कदम से सियासी गलियारों में खूब कानाफूसी चल रही है। 78 साल की उम्र में लक्ष्मण सेठ ने दूसरी बार शादी रचायी है। उन्होंने अपने नई नवेली दुल्हन के अपना साथ फोटो शेयर किया है। तस्वीरों में दूसरी पत्नी मानशी डे को उनके विशेष दिन पर खुशी बिखेरते हुए देखा जा सकता है।
कोलकाता की रहने वाली मानशी डे एक फाइव स्टार में प्रमुख पद पर काम करतीं हैं। लक्ष्मण सेठ को मानशी के साथ उनका कॉमन दोस्त ने परिचय करवाया था। समय के साथ उनका संबंध मजबूत होते चला गया, जो बाद में शादी तक पहुंच गया। हाल ही में कोलकाता में आयोजित एक कानूनी समारोह में लक्ष्मण सेठ और मानशी डे शादी के बंधन में बंध गये।
पूर्व सांसद ने प्रारंभ में अपने दूसरी पत्नी का नाम सार्वजानिक नहीं किया. लेकिन, नवविवाहितों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई. दरअसल, सीपीआई (M) के कद्दावर नेता तमलुक के पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ वर्तमान में 78 साल के हैं. साल 2016 में उनकी पहली पत्नी तमालिका पांडा सेठ की मौत हो गई थी. पहली पत्नी के साथ लक्ष्मण सेठ के 2 बच्चे है।











