पबजी गेम ने ली किशोर की जान! ऑनलाइन गेम खेलते- खेलते डिप्रेशन में आकर 11 वीं की छात्र ने कर ली खुदकुशी

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश (UP) के अलीगढ़ में 15 साल के बच्चे ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया. सुसाइड की वजह पबजी (PUBG) गेम बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. सुसाइड नोट मे मम्मी-डैडी आई एम सॉरी लिखा है. बच्चे के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मे जुटी है. पूरा मामला महुआ खेड़ा (Mahuakhera Police Station ) इलाके के पार्क अपार्टमेंट (Green Park Apartment) का हैं।

मृतक बच्चे के रिश्तेदार मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह घर पर अकेला था और उसके मम्मी-पापा बाहर गए हुए थे. मोबाइल पर गेम खेलते- खेलते बच्चा टेंशन में आ गया और सुसाइड कर लिया. फ्लैट के चारों ओर से गेट बंद थे. पड़ोसी के गेट के माध्यम से अंदर जाकर देखा तो बच्चे ने पंखे पर लटककर सुसाइड कर लिया था और उसकी मौत हो चुकी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृष्ण कुमार ने बताया कि रात में दस बजे पिज्जा मंगवाया था और गेम खेलने से माइंड डिप्रेशन में चला गया है. मृतक के परिजन आशीष कुमार ने बताया कि घर पर माता-पिता नहीं थे. टूर पर मसूरी गये हुए थे.

वहीं, देर रात बच्चा मोबाइल पर गेम खेल रहा था. अब यह नहीं पता है कि बच्चा क्या गेम खेला था. मोबाइल जांच के बाद ही पता चलेगा कि कैसे बच्चा डिप्रेशन में आया. बच्चे ने मोबाइल के अंदर ऐसा क्या देखा कि डिप्रेशन में आकर इतना बड़ा कदम उठा लिया. फिल्हाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close