VIDEO: बिहार में तमंचे पर डिस्को… शादी में डांसर के साथ मुंह में सिगरेट दबाये और पिस्टल लहराते युवक का VIDEO वायरल, अब पुलिस निकालेगी हीरोपंथी

मोतिहारी। बिहार में तमंचे पर डिस्को का एक वीडियो सामने आया है। शादी समारोह में पिस्टल लहराते हुए डांस करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मामला मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के दारोगा टोला का है। शादी के कार्यक्रम में युवक हाथ में पिस्टल लेकर भोजपुरी गाने पर डांसर के साथ ठुमका लगाते दिख रहा है।

मुंह से सिगरेट के छल्ले उड़ाते और तमंचा लहराते वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस जल्द कार्रवाई की बात कह रही है। हाथ में पिस्टल लेकर डांस करने वाले युवक का नाम सोनालाल साह बताया जा रहा है। फिलहाल वह घर छोड़ कर फरार है। पुलिस सोनालाल की तलाश कर रही है। वायरल हुए वीडियो डांसर के साथ भोजपुरी गाने पर बाराती डांस कर रहे थे। तभी एक युवक स्टेज पर चढ़ गया। युवक ने अपने कमर से पिस्टल निकाली और डांस करने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थोड़ी देर में उसने लड़की के ऊपर पिस्टल तान दी। युवक के साथ डांस कर रहे दोस्तों ने उसे स्टेज से नीचे उतारा। थोड़ी देर में डांसर के साथ शादी में मौजूद लोग डर गए। युवक पिस्टल डांसर के सिर पर भी रख देता है। मौजूद कुछ लोग डांसर के ऊपर से पिस्टल हटवा देते हैं। शादी में बारातियों के स्वागत के लिए ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close