तीन छात्राओं की मौत: तालाब गयी 5 लड़कियों में से तीन की डूबकर मौत, 2 किसी तरह से बाहर निकली, मृतक में दो सगी बहनें

मधुबनी। तीन स्कूली बच्चियों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा उस वक्त हुआ जब पांच सहेलियां नहाने केलिए तालाब गयी थी, इसी दौरान वो गहरे पानी में चली गयी। हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो गयी, वहीं 2 बच्ची किसी तरह से बाहर निकल आयी। घटना मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र के भिट्टी सलेमपुर गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
मृत छात्राओं की की पहचान साबरीन परवीन, गुलफशा परवीन और रिफत परवीण के रूप में हुई है। इसमें साबरीन और गुलफशा दोनों सगी बहन है। रिफत और गुलफशा खरौआ गांव और रिफत प्रवीण सलेमपुर गांव की रहने वाली है। पांचों गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगीं। डूबते बच्चों को देख एक बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर ग्रामीण उस और दौड़े और डूबती बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। सभी बच्चियों को इलाज के लिए ले जा रहे थे। उसी दौरान 3 बच्चियों की मौत हो गई।
बच्ची कि नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर मधुबनी मेडिकल अस्पताल पहुंचे। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। खरौआ गांव निवासी की गुलफशा और साबरीन गरमी की छुट्टी में अपने ननिहाल में नाना-नानी से मिलने के लिए आई थी। अभिभावकों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।











