बेरहम मास्साब! छात्र को स्कूल में इतना मारा, कि हो गया बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बक्सर। शिक्षक एक बेरहम चेहरा सामने आया है। शिक्षक ने छात्र को इतना मारा कि वो बेहोश हो गया। मामला ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर मध्य विद्यालय का है। चोटिल छात्र को लेकर परिजनों में काफी गुस्सा है। बेहोश के बाद छात्र को इलाज के लिए रघुनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आरा रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता ने कहा कि वे शीघ्र ही शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड की दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के आंबेडकर नगर के रहने वाले परमात्मा राम का बेटा बादल कुमार राम उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मध्य विद्यालय में 7वीं कक्षा का छात्र है। पीड़ित के पिता ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को भी बादल विद्यालय में पढ़ने गया था। वहां एक शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close