बीबी के साथ पिता को शारीरिक संबंध बनाते देख, बौखलाये बेटे ने गड़ासे से काट डाला, पुलिस ने पकड़ा, तो कहा- पत्नी, भाभी समेत 6 महिलाओं से था अफेयर

मोतिहारी। पत्नी के साथ पिता को शारीरिक संबंध बनाते देख बौखलाये बेटे ने पिता को काट डाला। रौंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना बिहार के मोतिहारी की है, जहां 65 साल के पिता को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख 28 साल के बेटे ने गड़ासे से काट डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने पिता को गड़ासे से 20 बार काटा, जिसकी वजह से मौके पर उसकी मौत हो गयी।

वारदात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिपराखेम पंचायत स्थित ध्रुव पकड़ी गांव की है। आरोपी युवक अपनी बीबी की भी हत्या की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के सामने आरोपी ने कबूल किया है कि उसे पुलिस तीन से चार दिन नहीं खोज पाती तो वो अपनी बीवी की भी हत्या कर देता। मृतक का नाम लालजी पंडित है, आरोपी उसका मंझला बेटा ललन पंडित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी बेटे का कहना है कि उसके पिता के उसकी पत्नी, भाभी समेत अन्य छह महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। मेरी पत्नी को मैंने पिता के साथ गलत काम करते देख लिया था। वो दोनों मेरी जान के पीछे पड़े थे। मैं उनको नहीं मारता तो वो मेरी हत्या करवा देते। पुलिस ने ललन को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेदन सिरसिया नहर के पास स्थित मंदिर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के सामने ही युवक ने खुलासा किया है।

आरोपी का कहना है कि तीन महीने पहले भी मेरी पत्नी ने मेरी चाय में जहर मिलाकर मुझे मारने की कोशिश की थी, लेकिन मैं बच गया। पिता की हत्या करने के बाद ललित के चेहरे कर किसी तरह की कोई शिकन नहीं थी। मृतक की पत्नी महादेवी ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर अपने सगे बेटे ललन सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस वक्त मां ने कहा था कि ललन पिता से अक्सर पैसे मांगता रहता था इसलिए दोनों के बीच विवाद होता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close