45 हजार सैलरी पर शाही ठाठ: हॉस्पीटल के कर्मचारी के ठिकानों पर छामेमारी में मिली 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति; 45 लाख का सोना व 21 लाख कैश

राजगढ़। हॉस्पीटल का स्टोर कीपर 10 करोड़ से ज्यादा का आसामी निकला। लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी के दौरान स्टोरकीपर के ठिकाने से अब तक 10 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई उजागर की है, वहीं अभी और भी संपत्ति का खुलासा होगा। आरोपी जिला अस्पताल में स्टोर की है। मामला मध्यप्रदेश का है, जहां विदिशा के लटेरी इलाके और भोपाल में स्टोर कीपर के कई ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी।
आरोपी स्टोर इंचार्ज का नाम अशफाक अली के यहां से अब तक 10 करोड़ से अधिक की काली कमाई उजागर की है. बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर और प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। नोट गिनने की मशीन से काली कमाई की गिनती अभी भी जारी है। अशफाक अली जो की जिला हॉस्पिटल राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप में काम कर चुके हैं, उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था. अभी तक की जांच में अशफाक अली, उनके बेटे जीशान अली, शारिक अली, बेटी हिना कौसर और पत्नी राशिदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों के खरीदने संबंधी रिकॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं. इन रिकॉर्ड की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए है।
छापेमाार में खुलासा हुआ है कि लटेरी में मुश्ताक मंजिल नाम से एक 3 मंजिला भवन भी बनवाया गया है. जिसमें प्राइवेट स्कूल किराए पर संचालित किया जा रहा है. वहीं भोपाल स्थित मकान में सर्च के दौरान काफी मात्रा में नगदी मिले है. जिसे गिनने के लिए मशीन बुलवाई गई है. इसके अलावा सोने-चांदी के गहने, कीमती घड़ियां भी मिले है. छापामार कार्रवाई में उसकी करीब 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त की टीम ने उसके भोपाल और विदिशा के लटेरी स्थित ठिकानों से 45 लाख रुपए कीमत का सोना, गहने और 21 लाख रुपए कैश भी बरामद किए हैं। लोकायुक्त की टीम उसकी 50 से ज्यादा चल-अचल संपत्ति की भी जांच कर रही है।
अशफाक अली राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ था। 2021 में रिटायर्ड हो गया। लोकायुक्त में उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। इसी सिलसिले में मंगलवार को अशफाक के भोपाल में दो मकान और लटेरी के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए।











