स्कूल में बवाल: बच्चों को क्लास रूम में बंद कर शिक्षक चला गया मोबाईल चार्ज करने, फिर मचा हंगामा, बुलानी पडी पुलिस

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित गोखुलपुर राजकीय प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक छात्र-छात्राओं को कमरे में बंद कर मोबाइल चार्ज करने चला जाता था. सोमवार को ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को ऐसा करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और जमकर हंगामा हुआ. हंगामा इतना बढ़ गया था कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. फिर ग्रिल खोल कर बच्चों को बाहर निकाला गया।

स्कूल में हंगामा करते परिजन…??

ये है पूरा मामला

कई दिनों से स्कूल के प्रधान शिक्षक अवनीश चंद्र छात्र छात्राओं को एक कमरे में बंद कर ग्रिल में ताला लगाकर घूमने चले जाते थे. बच्चों ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी थी. इस बात की जानकारी होने पर कुछ अभिभावक शिक्षक को पकड़ने के लिए स्कूल के इर्द-गिर्द चक्कर काट रहे थे. सोमवार को ग्रामीण इसी ताक में थे. जैसे ही शिक्षक ग्रिल बंद कर बाहर निकले ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उसकी धुनाई कर दी. पुलिस ने स्थिति को संभाला और शिक्षक को थाने लेते आई।विभागीय पहल पर उसे छोड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश चंद्रा का कहना है कि एक ऑनलाइन कॉल के दौरान मोबाइल फोन बंद हो गया था. इसी वजह से वो बच्चों को क्लास में बंद कर चेचर में मोबाइल चार्ज करने चले गये थे. उनका मोबाइल बंद हो गया था।

वहीं इस मामले में आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि टीचर इससे पहले भी बच्चों को कमरे में बंद कर ताला लगा कर चले गए थे. ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से स्कूल के प्रधान शिक्षक अवनीश चंद्र छात्र-छात्राओं को एक ही कमरे में बंद कर ग्रिल में ताला लगाकर फरार रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close