पाकिस्तान गई अंजू और उसके प्रेमी पर FIR: पति ने कहा बिना तलाक दिये शादी की, फोन पर धमकी भी दे रही, धोखेबाज पत्नी पर ये आरोप भी लगाया

अलवर। पाकिस्तान गई अंजू (34) के खिलाफ उसके पति (अरविंद) ने मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह (29) का भी नाम है। आरोप है कि अरविंद से बिना तलाक लिए अंजू ने पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। अंजू के पाकिस्तान जाने के करीब 15 दिन बाद अब अंजू का पति अरविंद पुलिस थाने पहुंच गया है। उसने पत्नी अंजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंजू ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन अपने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे, जिनमें दोनों साथ घूमते हुए और खाना खाते नजर आ रहे हैं।अरविंद ने अंजू के खिलाफ शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखा देने और पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

, “अंजू के पति अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे पाकिस्तान जाने के लिए उकसाया गया था। हमने IPC की धारा 366, 494, 500, 506 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। FIR में अंजू और नसरुल्लाह का नाम शामिल है।” अरविंद ने बताया कि अंजू से उसकी शादी 2007 में हुई थी और तब से वो और अंजू साथ रह रहे थे। दोनों भिवाड़ी में ही प्राइवेट कंपनियों में जॉब करते थे और उनके 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंजू ने 2020 में ही विदेश में नौकरी के लिए अप्लाई करने की बात कहकर अपना पासपोर्ट बनवा लिया था। गौरतलब है कि 15 दिन पहले 20 जुलाई को अंजू भिवाड़ी से पाकिस्तान चली गई थी। अंजू अपने घर, बच्चों और पति को छोड़ पाकिस्तान में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजू ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर लिया है। साथ ही प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया है। दोनों के साथ में जश्न मनाते फोटो भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि अंजू लंबे समय से नसरुल्लाह के संपर्क में थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close