प्रेमी, प्रेमिका और वो : लड़की के दो प्रेमी में से एक का दो दिन से सुराग नहीं, पुलिस ने प्रेमिका और प्रेमी को लिया हिरासत में ..

वैशाली। प्रेमी..प्रेमिका ..और वो का एक बार फिर खूनी इंतकाम देखने को मिला है। एक प्रेमिका के दो आशिक में से एक प्रेमी दो दिनों से गायब है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर पुलिस ने शक के आधार पर प्रेमिका, उसके पिता और दूसरे आशिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है, लेकिन अलग-अलग तरीके से सभी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

मामला वैशाली के लालगंज क्षेत्र के सलेमपुर प्रंचायत का है। जानकारी के मुताबिक जीतन कुमार सहनी और उसी गांव के भरत सिंह का गांव की एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के दो-दो दीवानों के बीच इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। आरोप है कि भरत सिंह ने जीतन कुमार साहनी की हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस अभी तक पूछताछ ही कर रही है। शव को ठिकाना लगा दिया है। ऐसा गांव वालों का कहना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि गांव के मकई के खेत में जीतन साहनी अपनी प्रेमिका से देर शाम मिल रहा था। इसी दौरान लड़की ने बहाने से भरत को खेत पर बुलाया। भरत मौके पर पहुंचा और फिर वहां से लड़की को घर भेज दिया। शक है कि उसके बाद दोनों युवकों में विवाद हुआ और फिर जीतन साहनी की हत्या कर दी गयी।

लड़की ने ही जीतन के परिजनों को बताया था कि मकई के खेत में भरत ने उसे पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद ग्रामी जब मौके पर पहुंचे तो खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अब इस मामले में हिरासत में लिये संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close