रिटायर्ड IAS पर कुत्ते ने किया हमला, बुरी तरह से हुए जख्मी, डॉग्स लवर्स पर लगाये आरोप

नोएडा। रिटायर्ड IAS पर कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में IAS गंभीर रूप से जख्मी हो गये। रिटायर्ड आईएएस अफसर का नाम सुबोध मेहता है, जो थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्तिथ जेपी अमन सोसायटी के टावर N 14 में रहते हैं।
जानकारी के मुताबिक 74 वर्षीय सुबोध मेहता एक रिटायर्ड अफसर हैं और गुरुवार सुबह सुबोध मेहता मॉर्निंग वॉक के लिए अपने टावर की लिफ्ट के पास पहुंचे, उस वक्त सुबह के साढ़े पांच बजे थे। गैलरी में आवारा कुत्ते घूम रहे थे। तभी एक आवारा कुत्ते ने सुबोध पर हमला कर दिया और उनकी जांघ पर काट लिया।
सुबोध को सोसायटी के लोग डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे. सोसायटी के लोगों ने नोएडा विकास प्राधिकरण और डॉग्स लवर्स पर आरोप लगाया है कि बार बार शिकायत के बावजूद प्राधिकरण कोई एक्शन नहीं लेता है। वहीं, डॉग लवर्स आवारा कुत्तों को फीड कराते हैं, जिस वजह से सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।











