शिक्षक के बेटे ने कर दिया कमाल, UPSC क्रैक कर बने आर्मी में अफसर, लेफ्टिनेट CDS में हुए सेलेक्ट

बांदा। मंजिल पाने का जुनून हो, तो कोई कहां आपका रास्ता रोक पायेगा। प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक के बेटे ने इसी जुनून को जिंदा रखा और फिर देश सेवा की अपनी मंजिल पा ली। प्राथमिक स्कूलम शिक्षा मित्र के तौर पर काम कर रहे सियाराम सिंह के बेटे का चयन लेफ्टिनेट CDS के पद पर हुआ है। यूपी के बांदा में एक छोटे से गांव के रहने वाले अभय की इस कामयाबी ने पूरे गांव को गौरवान्वित कर दिया है।
अभय के पिता प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र हैं, वहीं दादा वायुसेना में ऑफिसर थे। बांदा के जसपुरा ब्लॉक के मड़ौली कला गांव के रहने वाले सियाराम सिंह जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षा मित्र हैं, उनके बेटे अभय सिंह का थल सेना में लेफ्टिनेंट CDS के पद पर चयन हुआ है। अभय ने शुरुआती शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल कर आर्मी सेंट्रल स्कूल बीकानेर और पुणे पढ़कर परीक्षा पास की है।
परिजनों ने बताया कि इसका श्रेय उनके दादा सन्तोष कुमार को जाता है, जो वायु सेना में मास्टर वारंट ऑफिसर थे, जनवरी में रिटायर हुए हैं, जिनके सरंक्षण और मार्गदर्शन में रहकर उसने यह मुकाम हासिल किया है. अब अभय को ट्रेनिंग के लिए भारतीय रक्षा एकेडमी देहरादून बुलाया गया है।
बता दें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में अप्रैल 2023 में आयोजित यूपीएससी सीडीएस I परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया था. एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर कुल 235 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. उम्मीदवार, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।











