3 लोगों की मौत; भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर

मुजफ्फरपुर । ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर मे 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा तुर्की थाना क्षेत्र के बलिया गांव में हुआ है। घटना में 9 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे में एक शख्स ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में कृष्णदेव राय (45), राम जनम पासवान (60) और कौशल्या देवी (40) शामिल हैं। सभी एक ही गांव के थे।
ये खबर भी पढ़ें…










