KYC नहीं करवाने पर अब बंद हो सकती है गैस सब्सिडी, जाने कब है आखिरी तारीख

पटना : रसोई गैस की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अब सभी गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना होगा। ई-केवाईसी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलनी बंद हो सकती है। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि अपने सभी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराएं।

25 नवंबर से सभी उपभोक्ताओं का बायोमैट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य शुरू कर दिया है। ई-केवाईसी का कार्य 15 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्य में आधा दर्जन से अधिक कर्मी को लगाया है, ताकि जल्द से जल्द सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं का बायोमैट्रिक प्रणाली से ई-केवाईसी पूरा किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी घरेलू गैस उपभोक्ता जो सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं, उनको गैस एजेंसी पर अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ आकर बायोमैट्रिक के माध्यम से अपना ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी से वंचित होना पड़ेगा। इसको लेकर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बायोमैट्रीक का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल, एजेंसी में ही केवाईसी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close