महिला सिपाही की मौत, ASI की हालत नाजुक : ड्यूटी खत्म करने के बाद ASI के साथ महिला कांस्टेबल लौट रही थी घर, रास्ते में कार को ट्रक ने मारी टक्कर

जयपुर। देर रात सड़क हादसे में महिला सिपाही की मौत हो गयी। महिला कांस्टेबल की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, घटना में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं ASI गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के वक्त महिला कॉन्स्टेबल ड्यूटी खत्म कर अपने थाने में पदस्थ ASI के साथ कार से लौट रही थी। रास्ते में ही कार और ट्रक में टक्कर हो गयी। घटना में महिला सिपाही की मौत हो गयी, जबकि एएसआई की हालत गंभीर है। महिला सिपाही का नाम बबीता (30) है।

वहीं, घटना में एसआई सज्जन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को कांवटिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालत गंभीर होने के कारण एसआई सज्जन सिंह को विद्याधर नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला कॉन्स्टेबल बबीता का रोड नम्बर 14 पर मकान है। दोनों ही पुलिसकर्मी घर लौट रहे थे। दोनों के परिवार को पुलिस ने देर रात ही घटना की जानकारी दे दी।दुर्घटना थाना पुलिस ने बताया- दुर्घटना थाना वेस्ट में तैनात 2006 बैच की कॉन्स्टेबल बबीता ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रही थी। महिला थाना दक्षिण में तैनात एसआई सज्जन सिंह भी साथ में मौजूद थे। निवारू पुलिया पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार के टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़ कर भाग गया।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद दोनों घायलों को कांवटिया अस्पताल में 108 की सहायता से भिजवाया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close