दो सर, चार आंखें! बकरी ने दिया ऐसे बच्चे को जन्म, पूरे इलाके में हो रही है चर्चा, दोनों मुंह से पीता है दूध

औरंगाबाद। कभी-कभी ऐसा अजूबा हो जाता है, जिसे देखकर भी यकीन नहीं होता। मामला बिहार के औरंगाबाद का है, जहां एक महिला ने दो सर और चार आंख वाली बकरी को जन्म दिया है। अब इस मेमने की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि डाक्टर इसे लेकर मेडिकल ग्राउंड दे रहे हैं। साथ ही ये भी बता रहे हैं ऐसे बकरी के बच्चे की उम्र काफी कम होती है।

मामला औरंगाबाद से गोह का है। घेजना गांव में दो सिर और चार आंख वाली बकरी की काफी चर्चा है। बकरी के दो मुंह भी है। खास बात यह है कि वो दोनों ही मुंह से दूध पीती है। फिलहाल बकरी स्वस्थ्य है। बकरी के मालिक राजकुमार पासवान ने बताया कि शनिवार को उनके घर पर एक बच्चे को जन्म हुआ है, जिसके दो सिर हैं। लोग इस बकरी को देखने के लिए पहुंचने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के मुताबिक बकरी का बच्चा दोनों मुंह से दूध पीता है। वो सामान्य बकरी की तरह की अभी हरकत कर रहा है। हालांकि डाक्टरों की बातों के बाद परिजन काफी डरे हुए हैं, कि कहीं बच्चे को कुछ हो ना जाये। फिलहाल बकरी का मेमना सामान्य है। फिलहाल इस बकरी के बच्चे को देखने के लिए काफी लोग इलाके से आ रहे हैं। सभी का कहना है कि ऐसे बकरी के बच्चे के बारे में उन्होंने कभी नहीं सुना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close