ASI सहित 9 पुलिसकर्मियों की छुट्टी : रेप का आरोपी हुआ फरार, तो एसपी ने 9 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, जेल के बाहर से हो गया था नौ दो ग्यारह

कांकेर। कैदी हुआ फरार तो SP ने ASI समेत 9 पुलिसकर्मियों की छुट्टी कर दी। एसपी ने लापरवाही मामले में ये कार्रवाई की है। रेप के आरोपी के फरार होने के मामले में एसपी ने ये सख्त एक्शन लिया है। हालांकि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के कुछ देर बाद ही फरार कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया। रेप के आरोपी का नाम मोहनीश है। मोहनीश को पेशी में कोर्ट ले जाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे शाम के वक्त जिला जेल शिफ्ट किया जा रहा था।जिला जेल के ठीक बाहर से कैदी फरार हो गया।

घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। फरार कैदी के गढ़िया पहाड़ी क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार किया हैं। वही कैदी के फरार होने के मामले में एस.पी. ने डयूटी में तैनात एएसआई सहित 9 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब हैं कि 26 जुलाई को रेप के आरोपी मोहनीश को पेशी में कोर्ट ले जाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे शाम के वक्त जिला जेल शिफ्ट किया जा रहा था। तभी विचाराधीन कैदी ने पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बाद भी बंदी के फरार होने की जानकारी के बाद एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की जांच का आदेश दिया गया।
जांच में पुलिस जवानों की लापरवाही पाये जाने पर एसपी ने डयूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक हिरऊराम मरकाम, प्रधान आरक्षक सुदर्शन मरई, प्रधान आरक्षक रामखिलावन मंडावी सहित कुल 9 जवानों को सस्पेंड कर दिया हैं। उधर फरार बंदी की तलाश में जुटी पुलिस को आरोपी के गढ़िया पहाड़ में छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर उसे अरेस्ट कर लिया हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close