बीएसएफ का पूर्व जवान रांची से गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस बनाकर हथियार की करता था खरीद बिक्री

रांची : फर्जी लाइसेंस बनाकर हथियार की खरीद बिक्री करने वाला बीएसएफ का पूर्व जवान रांची से गिरफ्तार हुआ है. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 6 में रेंट पर रहने वाला राम पुकार राय को सुखदेव नगर थाना की पुलिस के सहयोग से बिहार के आरा जिला की पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से आरा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरणपुर का रहने वाला है.
फर्जी लाईसेंस बनाकर हथियार खरीद कर ज्यादा दाम पर बेचता था
बीएसएफ का पूर्व जवान राम पुकार राय सरकारी वेबसाईट से शस्त्र लाइसेंसधारी का लाइसेंस डाउनलोड कर उसमें दूसरे व्यक्ति का फोटो लगाकर मुल (ऑरिजनल) लाइसेंस की तरह बनाकर उसी के आधार पर कलकत्ता से रेगुलर हथियार खरीदता था और उसे दूसरे व्यक्ति को महंगी कीमत पर बेचता था. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बीआईटी, मेसरा थाना में भी आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में अनुसंधान चल रहा है.










