बिग ब्रेकिंग : दीपक प्रकाश को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, जेपी नड्डा ने आधी रात जारी किया नियुक्ति का ये आदेश

रांची। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर अब पूरी तरह से झारखंड पर है। लिहाजा चुनाव के एक साल पहले ही अब पार्टी स्तर पर संगठन में फेरबदल शुरू कर दिया है। इन सब के बीच पिछले दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाये गये दीपक प्रकाश को अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। दीपक प्रकाश को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाया है। देर रात हुई संगठन की तरफ से इस महत्वपूर्ण नियुक्ति में देश भर से कुल 10 नामों में एक नाम दीपक प्रकाश का है।
दो दिन पहले ही दीपक प्रकाश को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया था, उनकी जगह बाबूलाल मरांडी को जिम्मेदारी दी गयी थी। बीजेपी में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर सियासी करियर शुरू करने वाले दीपक प्रकाश प्रदेश बीजेपी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वो उपाध्यक्ष, महामंत्री होते हुए अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

दीपक प्रकाश के बारे में जानिये

दीपक प्रकाश की पहचान लो प्रोफाइल में रहकर बेहतर परिणाम देने वाले नेताओं में रही है। वो छात्र जीवन में लंबे समय तक एबीवीपी से जुड़े रहे। इसके बाद बीजेपी में सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। बाद में प्रदेश बीजेपी कार्यालय के प्रमुख बने। फिर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। प्रदेश महामंत्री के बाद उन्हें 2020 में नये प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close