MS धोनी का बर्थडे सेलिब्रेशन का अनोखा अंदाज , कुत्तों संग मनाया अपना जन्मदिन, देखें Video

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी 42 साल के हो गए हैं। धोनी ने शुक्रवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। धोनी ने शनिवार को अपने फैंस को 42वें बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई। धोनी ने बहुत ही सादगी के साथ घर पर चार पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने कुत्तों पर जमकर प्यार लुटाया। धोनी ने पहले कुत्तों के सामने केक काटा और उसके बाद सभी को थोड़ा-थोड़ा अपने हाथ से खिलाया फिर उन्होंने खुद भी खाया।

देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धोनी ने बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया, उसकी एक झलक।” बता दें कि धोनी ने 150 से अधिक दिन बाद इंस्टा पर कोई पोस्ट साझा की है। धोनी का यो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close