टीचर ने की आत्महत्या : फंदे पर लटकी मिली टीचर की लाश, बीएड में भी लिया था एडमिशन, पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर। बीएड स्टूडेंट की फांसी पर लटकी लाश मिली है। मृतिका का नाम मोहिता मोहिनी है, जो बीएड की पढ़ाई के साथ-साथ ट्यशन टीचर भी थी। छात्रा की आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।अभी तक इस छात्रा की सुसाइड नोट का भी पता नहीं चला है। इधर परिजन भी छात्रा के इस कदम से हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक मृतिका के पिता शैलेष चंद्र अधिवक्ता है। छात्रा अपने परिवार के साथ बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जनता फ्लैट मकान नंबर 46 में रहती थी।
मृतिका मोहिता मोहिनी बरारी स्तिथ B.Ed कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह पार्ट टाइम बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाने का काम किया करती थी। घटना के वक्त मृतिका घर में अकेली थी। पिता और मृतिका की बहन गांव गये हुए थे। मृतिका मोहिता की छोटी बहन ने जब उसे कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ, जिसके बाद जब वो गांव से लौटे तो मोहिता का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। पिता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोगों को इस तरह की घटना का कारण कुछ समझ में नहीं आ रहा है आखिर क्या कारण से मेरी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठाया।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मोबाइल के कॉल डिटेल और परिजनों से पूछताछ कर मौत की वजह तलाशने में जुटी है। मृतिका की मां का कुछ साल पहले ही निधन हो गया था। इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ भी साफ-साफ पता चल पाएगा।











