राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित होगा क्रिकेट टूर्नामेंट…भाजयुमो की बैठक में लिया गया निर्णय

रामगढ़ । भाजयुमो रामगढ़ की अहम बैठक रणंजय कुमार उर्फ कुण्टू बाबू के आवसीय कार्यालय में आहूत की गई।बैठक में मुख्य रूप से 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर जिला में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के प्रभारी के लिए राकेश सिन्हा,सह प्रभारी संजय अग्रवाल,नीतीश कुमार,एवं तरुण साव को नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अवितेश सिंह एवं संचालन महामंत्री मंशु बेदिया ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, भाजयुमो झारखंड प्रदेश के खेल कला प्रकोष्ठ की संयोजिका कीर्ति गौरव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज झा भाजयुमो रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद पांडे अंजू ठाकुर महामंत्री मंसू बेदिया, आईटी सेल मुकेश शाह, राहुल सिंह, त्रिलोकी गिरी, महेश कुमार, केंट मंडल अध्यक्ष तरुण साहू,मांडू मंडल अध्यक्ष रवि साहू गोला मंडल अध्यक्ष विकास मानिक पाठक मंडल अध्यक्ष गणेश ठाकुर, वासुदेव प्रजापति, आशीष कुमार, सौरभ जयसवाल, अमित ठाकुर, सुमित कुमार उपस्थित थे।











