सड़क हादसा : लाइन होटल में घुसा बेकाबू ट्रक , चार की मौत,12 लोग घायल

पटना : हाजीपुर मे एक बेकाबू ट्रक लाइन होटल में घुस गया। इस भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। वही 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौकी की है ।बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ढाबे पर बड़ी संख्या में लोग खाना खा रहे थे।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए ।आक्रोशित लोगों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी छतिग्रस्त कर दिया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी चार शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close