बिहार : निकाय चुनाव में महिला को आरक्षण देने वाला बना पहला राज्य…4325 राजस्व कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र

बिहार : मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिवेशन भवन में 4325 राजस्व कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया है। उनकी नौकरी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में लगी है। इस मौके पर उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि बिहार में भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक है। 60% हत्याएं जमीन विवाद में होती है। इसे देखने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि बिहार में कई अच्छे और बेहतर काम किया। मगर देश में मीडिया केवल दिल्ली वालों का ही प्रचार करती है। राज्य में महिलाओं के उत्थान के लिए आजीविका समूह बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों के सभी समस्याओं का निदान होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2700 और पदों पर होगी बहाली

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जल्द ही 2700 और पदों पर बहाली होगी। जमीन से जुड़े सभी समस्याओं का हल होगा। जमीन सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है।अपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में घचपच होते रहता है। लोगों का काम है बोलना- हम काम करते रहेंगे।

पहला राज्य जिसने निकाय चुनाव में महिलाओं को दी आरक्षण

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां नगर निकाय और पंचायत चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। हमने लड़कियों की शिक्षा के लिए कार्य किया। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर कहा कि लड़कियां शिक्षित हो रही है ऐसे में प्रजनन दर खुद से घट रहा है। उन्होंने युवाओं को कहा कि वे झांसे में ना आए, सरकार नौकरी देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close