Nimbu Ke Totke: आर्थिक तंगी से है परेशान तो आजमाएं नींबू के ये आसान टोटके…चमक जाएगी किस्मत

Nimbu Ke Totke: आपने देखा होगा कि ज्यादातर दुकानों और कई घरों में भी नींबू लटके रहते हैं। इसका कारण यह है कि वास्तु शास्त्र में नींबू का बहुत महत्व है और ऐसा माना जाता है कि अगर आप घर या दुकान में नींबू और मिर्च का पौधा लगाएंगे तो इससे किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में नींबू के बारे में और भी कई बातें बताई गई हैं।

एक नींबू का पेड़ भी लगाएं ( Nimbu Ke Totke )

आप घर में नींबू लटकाते हैं लेकिन नींबू के साथ-साथ आपको घर में नींबू का पौधा भी लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर में नींबू का पौधा लगाने से आपके घर का वास्तुदोष दूर हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नींबू का छिलका है फायदेमंद

आप या आपका कोई रिश्तेदार शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ हैं और बार-बार बीमार नहीं पड़ते, लेकिन अगर वे अचानक बीमार पड़ जाएं तो नींबू उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आपको एक साबूत नींबू पर 307 लिखना है और उसे उस व्यक्ति के उल्टी तरफ से 7 बार छीलना है। इसके बाद नींबू को चार भागों में काट लें और घर के बाहर फेंक दें। आपको बता दें कि इस उपाय से उनकी सेहत में तुरंत सुधार आएगा।

बुरे सपनों के लिए प्रभावी

अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं और वो आपको बहुत डराते हैं। साथ ही अगर इससे आपकी नींद में खलल पड़ता है तो ऐसी स्थिति में आप अपने तकिए के नीचे हरा नींबू रख सकते हैं। आपको बता दें कि जैसे ही नींबू सूख जाए तो उसकी जगह हरा नींबू डाल दें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वास्तु शास्त्र में हर नींबू का विशेष महत्व है। इससे किए गए टोटके जीवन बदल देते हैं और इससे  आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती है। अगर आपके जीवन में किसी भी तरह की समस्या चल रही है तो आप नींबू से आसान वास्तु उपाय करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं चुटकीयों में दूर हो जाती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close