नेताओं की सुरक्षा वापस: उप मुख्यमंत्री, विधायक सहित 10 नेताओं की ‘Y’ कटेगरी सुरक्षा वापस…..केंद्र का आदेश

पटना : अग्नीपथ योजना के खिलाफ बिहार समेत देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार में उग्र प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आए बिहार बीजेपी के कई नेताओं को केंद्र सरकार की ओर से Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। केंद्र सरकार ने अब बिहार बीजेपी के 10 नेताओं की Y श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है। उन नेताओं में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल भी शामिल है।

सांसद विधायकों को मिली सुरक्षा हुई वापस

सूत्रों की माने तो बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेनू देवी, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ,अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के एमएलसी दिलीप जायसवाल की Y श्रेणी सुरक्षा वापस हुई है। इसके अलावा कटिहार से एमएलसी अशोक अग्रवाल, दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, बिस्फी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल, और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी की सुरक्षा भी वापस ले ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार में अग्नीपथ योजना के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगह बीजेपी के कार्यालय और पार्टी के नेताओं के घर को निशाना बनाया था तथा कई नेताओं को धमकियां भी मिली थी। इन्हीं धमकी और खुफिया रिपोर्ट को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 10 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया था।

क्या होती है Y श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था

Y श्रेणी सुरक्षा के तहत केंद्रीय बलों के दो से तीन कमांडो तैनात किए जाते हैं। यह कमांडो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट के होते हैं। गृह मंत्रालय ने 18 जून 2022 को ही इन 10 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का ऐलान किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close