बिल्डिंग में लगी भीषण आग ..मची अफरातफरी, कई गाड़ियां भी जली

पटना : राजधानी पटना के एसके पूरी थाना क्षेत्र स्थित बोरिंग कनाल रोड के गांधीनगर के पास स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बिल्डिंग धू धू कर जलने लगी। वहां रहने वाले लोगों को जब इस अगलगी का पता चला, सभी अपने फ्लैट छोड़ छोड़ कर भागने लगे। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गई। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं आग इतनी भयावह थी कि कई गाड़ियों के जलने की खबर भी सामने आ रही है।
अगलगी की घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग की एक फ्लैट में शॉर्टकट के कारण आग लग गई है, जिसके बाद यह पूरी बिल्डिंग में फैल गई।











