सिपाही को लेकर हथकड़ी सहित कैदी चलती ट्रेन से कूदा, जवान हुआ घायल, कैदी फरार, पुलिस का सर्च आपरेशन जारी

धौलपुर। एक बदमाश हथकड़ी सहित सिपाही को साथ लेकर चलती ट्रेन से कूद गया। हैरान करने वाला मामला मध्यप्रदेश के धौलपुर का है। इस घटना में सिपाही घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कैदी हथकड़ी के साथ ही फरार हो गया है। घटना के बाद पुलिस की टीम सर्चिंग में जुटी है, हालांकि अभी तक बदमाश पकडा नहीं गया है।

जानकारी के अनुसार धौलपुर पुलिस ने पिछले दिनों शातिर वाहन चोर अजीत उर्फ बनिया गुर्जर निवासी नीम वसई थाना कोतवाली को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुरैना मध्य प्रदेश के कोर्ट में गुरुवार को बदमाश की तारीख के चलते पुलिस लाइन से हेड कॉन्स्टेबल लखूराम और कॉन्स्टेबल हरदेव, विनोद और भंवर सिंह बदमाश को ट्रेन से मुरैना ले गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करने के बाद पुलिसकर्मी बदमाश को हथकड़ी सहित ट्रेन से धौलपुर ला रहे थे। मध्यप्रदेश के सराय छोला थाना क्षेत्र में हेतमपुर रेलवे स्टेशन पार करने के बाद बदमाश हथकड़ी पकड़ कर बैठे सिपाही को साथ लेकर चलती ट्रेन से कूद गया। इधर, अचानक गिरने से पुलिसकर्मी बेहोश हो गया। धौलपुर पुलिस के साथ ही मुरैना पुलिस ने बदमाश की तलाश में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close