भारतीय मूल के अजय बंगा बने विश्व बैंक के नए अध्यक्ष

भारतीय अमेरिकी व्यवसायी अजय बंगा विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष बने। बता दें कि अजय बंगा का विश्व बैंक के अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल पांच साल का रहेगा। डेविड मालपास द्वारा इस्तीफे की पेशकश किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अजय बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया था।

बाइडेन ने कहा था कि अजय बंगा इस वैश्विक संस्थान का ऐतिहासिक नाजुक दौर में नेतृत्व करने के लिए सभी विशिष्ट उपकरणों से सुसज्जित हैं। बता दें कि अजय बंगा का अब तक का करियर शानदार रहा है। तीन दशक से अधिक समय तक उन्होंने सफल बिजनेस लीडर और आंत्रप्रेन्योर की भूमिकाओं का निर्वहन किया है।

अजय बंगा मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ थे। बता दें कि अजय बंगा को साल 2016 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close