गजब की खबर: दुल्हा ने दो-दो प्रेमिका के साथ एक ही मंडप पर रचायी शादी, एक ही कार्ड में छपा दो-दो दुल्हनिया का नाम

बांसवाड़ा। राजस्थान की एक शादी इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। बांसवाड़ा जिले की आनंदपुरी तहसील में एक दुल्हा ने दो दुल्हन संग एक ही मंडप पर शादी रचायी। इस शादी के गवाह पूरे परिवार के लोग बने। इस दौरान दूल्हा और दोनों दुल्हन के परिजन भी मौजूद रहे। शादी समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

आंबादरा गांव निवासी नरेश ने खंडेरा गांव दुल्हन रेखा रोत और सेरारावाला गांव की अनीता डामोर के साथ एक ही मंडप के नीचे शादी की। दोनों के साथ उसने सात फेरे लिए. उसने शादी के निमंत्रण कार्ड पर दोनों युवतियों के नाम (नरेश संग रेखा और अनीता) भी लिखवाए थे। शादी में तीनों परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए. गांव में इस तरह की ये पहली शादी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसलिए अनोखी शादी से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को कंधे पर बैठाकर पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाकर खुशी के गीत गाये। बता दें कि दूल्हा नरेश गुजरात में मजदूरी करता है. रेखा और अनीता भी वहां मजदूरी करती थीं. इसी दौरान नरेश की रेखा और अनीता से मुलाकात हुई. इसके बाद उसने दोनों से शादी करने का फैसला किया। एक साथ दो-दो प्रेमिका के साथ शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close