ASI बर्खास्त : 2 लाख रूपये घूस लेते पकड़ाये ASI पर हुआ बड़ा एक्शन, विभाग ने किया बर्खास्त, ये है पूरा मामला

पंचकूला । रिश्वत प्रकरण में पकड़े गये ASI को पुलिस ने बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त सहायक उप निरीक्षक का नाम रूप सिंह है। पुलिस विभाग के इस एक्शन के महकमें में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक मामला साल 2018 का है, जहां एक ASI को ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
रिश्वतकांड में पकड़े गए अंबाला के महेश नगर थाने में तैनात एएसआई रूप सिंह को अब बर्खास्त कर दिया है। आरोप था कि एक केस के सिलसिले में एएसआई पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। साल 2018 में महेश नगर थाने में दर्ज एक केस में आरोपित अशोक को रिकवरी के लिए लेकर गया था।
पचंकूला-अंबाला सीमा पर शिकायतकर्ता ने अंबाला सीमा पर गांव मौली में एक मिठाई की दुकान पर उसे रुपये लेने के लिए बुलाया था। तभी एसीबी ने उसे दबोचा। एफआइआर से एक धारा हटाने के नाम पर दो लाख रुपये मांगी थी। यह कार्रवाई अंबाला के शाहपुर निवासी सोहन लाल की शिकायत पर की गई थी।











