ASI पिता ने गैंगरेप के आरोपी बेटे को खुद ही हथकड़ी पहनाकर डाला लॉकअप में, जांच प्रभावित न हो इसलिए अपना ट्रांसफर भी करवाया

रायपुर। राजधानी रायपुर में दो सगी बहनों से गैंगरेप ने हिलाकर रख दिया है। 10 युवकों ने दो युवतियों को अपने हवस का शिकार बनाया। गैंगरेप के आरोपियों में एक ASI का बेटा भी शामिल है। हैरानी की बात ये जिस थाना में पिता पदस्थ हैं, उसी थाने में मामला दर्ज हुआ। गैंगरेप के मामले में पिता ने खुद ही अपने बेटे को हथकड़ी पहनायी और हवालात में डाला। बाद में SSP को फोन कर अपना तबादला दूसरी जगह करने की मांग की, ताकि जांच प्रभावित ना हो।

घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है। जहां मंदिरहसौद थाना में क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात हुई थी। जानकारी के मुताबिक, बलात्कार के एक आरोपी का नाम कृष्णा साहू है। जो ASI का बेटा है। घटना के बाद जैसे ही उसका नाम सामने आया। पिता ने पुलिस टीम के साथ मिलकर उसकी खोजबीन की। फिर गिरफ्तार कर खुद ही थाने लाकर बंद कर दिया।ASI को जब अपने बेटे की इस करतूत का पता चला तो उन्होंने नौकरी के फर्ज को पहले निभाया। उन्होंने रायपुर SSP को खुद के ट्रांसफर किए जाने का आवेदन दिया। जिससे जांच प्रभावित न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ASI के आवेदन पर एसएसपी ने मुहर लगा दी। जिसके बाद उन्हें मुजगहन थाने में पोस्टिंग दे दी गई। जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद के आगे रिम्स अस्पताल के पास 10 युवकों के गैंग ने दो सगी बहनों का रास्ता रोक लिया। पहले तो उन्होंने लूटपाट की। फिर उनके साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की वारदात की। गैंगरेप की की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले सभी 10 आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। इस सामूहिक रेप का एक मुख्य आरोपी मंदिर हसौद के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह का बेटा पूनम ठाकुर है। जिसके खिलाफ हत्या और बलात्कार के मामले पहले से दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close