अटल पेंशन योजना: हर महीने मिलेगी 5000 रुपये की पेंशन, महज 210 रुपये करना पड़ेगा निवेश, जानिए कैसे करें आवेदन

रांची: हर किसी को रिटायरमेंट के बाद की चिंता होती है। रिटायरमेंट के बाद भी अगर हमारे पास इनकम आती रहती है तो यह बहुत काम आता है। आज हम आपको सरकार की एक स्कीम के बारे में बताएंगे जहां आपको हर महीने पेंशन मिलेगा। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) सरकार की एक ऐसी स्कीम है जहां आपको रिटायरमेंट के बाद भी पेंशन मिलता रहेगा।

इस योजना में हमें हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। रिटायरमेंट के बाद आपको 5,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। आप जितनी जल्दी इस योजना में निवेश करते हैं आपको उतना ज्यादा फायदा मिलता है। आप 210 रुपये से भी कम का निवेश कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानें क्या है अटल पेंशन योजना

इस योजना को 9 मई 2015 में शुरू किया गया था। इस साल इस योजना को 8 साल हो गया है। इस स्कीम में आप जब तक 60 साल की उम्र तक पहुंचते हैं तब तक आपको निवेश करना होता है। योजना का लाभार्थी जैसे ही 60 साल को हो जाते हैं तो उसके बाद उसे 5,000 रुपये का पेंशन मिलता है। यह पेंशन हर महीने मिलता है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको 20 साल तक निवेश करना होगा। अगर आप हर महीने 5,000 रुपये का पेंशन का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको 42 रुपये से 210 रुपये तक का भुगतान करना होगा।

जानें कैसे मिलेगा लाभ

उदाहरण के तौर पर राकेश जब 18 साल का होता है और अटल पेंशन योजना में हर महीने 42 रुपये का निवेश करता है तो जब राकेश की उम्र 60 साल होगी तो उसे हर महीने 1,000 रुपये का पेंशन का लाभ मिलेगा। वहीं अगर राकेश 84 रुपये जमा करता है तब उसे 2,000 रुपये का पेंशन मिलेगा और 210 रुपये जमा करने पर 5,000 रुपये पेंशन के तौर पर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर कोई अटल पेंशन योजना में 40 की उम्र में निवेश करता है तो उसे हर महीने 1,454 रुपये निवेश करना होता है। इसी तरह 19 से 39 वर्ष के व्यक्ति के लिए अलग-अलग अमाउंट है।

कहां करें आवेदन

आप इस योजना का लाभ पाने के लिए किसी भी बैंक ऑनलाइन या ऑफलाइन अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। आप अपने हिसाब से हर महीने राशि जमा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close