सावधान ! कोल्ड ड्रिंक में पड़ता है कैंसर फैलाने वाला केमिकल, WHO उठाने वाला है बड़ा कदम

नयी दिल्ली। सेहत से जुड़ी आपको सावधान करने वाली एक बड़ी खबर है। कोको कोला में इस्तेमाल किए जाने वाला दुनिया के सबसे आम कृत्रिम स्वीटनर्स में से एक एस्पार्टेम (Aspartame) संभावित रूप से कैंसर पैदा करता है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इसे कैंसर पैदा करने वाला कृत्रिम स्वीटनर घोषित करने वाला है।
एस्पार्टेम को लेकर WHO ने पिछले महीने ही चेतावनी जारी की थी। इस केमिकल का इस्तेमाल ज्यादातर कंपनियां अपने ‘शुगर फ्री’ प्रोडक्ट में करती हैं। डाइट कोक और चूइंग गम में यह सबसे आम होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की कैंसर रिसर्च विंग इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) इसे जुलाई में संभवतः मनुष्यों के लिए कैंसरकारी के रूप में लिस्ट कर सकती है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इस प्रोडक्ट का कितना इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है।
एस्पार्टेम कोका-कोला, डाइट सोडा से लेकर मार्स एक्स्ट्रा च्यूइंग गम और चाय, जूस के ब्रांड स्नैपल के कुछ ड्रिंक्स में इस्तेमाल किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की कैंसर अनुसंधान शाखा और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) एस्पार्टेम को ‘संभवतः मनुष्यों में कैंसर पैदा करने वाला’ के रूप में लिस्टेड करेंगे।
IARC ने इस महीने की शुरुआत में बाहरी विशेषज्ञों की एक बैठक बुलाई थी जिसका मकसद एस्पार्टेम को लेकर अब तक छपे साक्ष्यों के आधार पर इस बात का आंकलन करना था कि इसमें संभावित खतरा है भी या नहीं। अमेरिकी खाद्य और दवा प्रशासन (FDA) ने 1981 में इसे मंजूरी दी थी। लेकिन फिर भी वह पांच बार इससे जुड़ी समीक्षा कर चुकी है। दुनिया के 90 देशों में इसका इस्तेमाल होता है, जिनमें भारत भी शामिल है। लेकिन हाल ही में WHO ने दो मीटिंग बुलाई थीं, जिससे साफ संकेत था कि वह इससे जुड़ी वॉर्निंग दे सकती है। IARC में कई विशेषज्ञ शामिल हैं जो पहल से मौजूद सबूतों के आधार पर संभावित खतरों का आकलन करते हैं।











