बुआ-भतीजी ने कर ली शादी, तीन महीने पर पहले भागी थी अपने घर से, घर लौटी, तो दोनों बन गयी पति-पत्नी

लखीसराय/नयी दिल्ली। बुआ-भतीजी ने घर से भागकर शादी रचा ली। हैरान करने वाला मामला दिल्ली का है, जहां बिहार से भागी बुआ भतीजी ने आपस में ही शादी कर ली। तीन माह पूर्व दोनों अपने-अपने घर से एक साथ फरार हुई थी। बुआ भतीजी ने समलैंगिक विवाह कर कर लिया है।
दोनों गत 18 जून को धनारी गांव से ही फरार हो गई थी।दोनों भागकर दिल्ली चली गई थीं। बिहार में आये दिन ऐसा मामला सामने आ रहा है। समस्तीपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां भाभी को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया। इसके बाद ननद भी भाभी को ही अपना सुहाग मानकर अपनी मांग में सिंदुर लगा कर उसके साथ रहने लगी। पुलिस ने इस बयान को 161 के तहत दर्ज कर लिया है। इसके बाद 164 का बयान दर्ज कराने न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस को दिये बयान में दोनों ने कबूल किया है कि दोनों एक साथ भागी थी और शादी भी कर ली है। बुआ सूयर्गढ़ा थाना क्षेत्र के धनारी की रहने वाली है, जबकि उसकी भतीजी कबैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति की रहने वाली है। इसके बाद दोनों दिल्ली चली गई। वहां दोनों ने समलैंगिक विवाह कर लिया, उस वक्त स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद सूर्यगढ़ा लगातार खोजबीन में लगी थी। दोनों शुक्रवार को वापस लौटीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने 161 के बयान में एक दूसरे से शादी कर लेने की बात कही।











