Bank Holiday: तो अब हफ्ते में 2 दिन बंद रहेंगे बैंक…? 28 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली: अगर सबकुछ ठीक रहा तो बैंकों में हर हफ्ते दो दिन की छुट्टी मिलेगी। दरअसल, बैंकों में दो दिन के साप्ताहिक अवकास पर लंबे समय से मंथन चल रहा है। इस पर 28 जुलाई को निर्णय लिया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) अगले हफ्ते शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के साथ बैठक में यह फैसला ले सकता है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मुताबिक पिछली चर्चा में 5 दिन के बैंकिंग कार्य का मुद्दा उठाया गया था। इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन ने बताया कि यह मुद्दा विचाराधीन है और इस पर काम किया जा रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की मानें तो इसमें तेजी लाने का अनुरोध किया गया है ताकि बिना किसी देरी के प्रति सप्ताह पांच बैंकिंग दिन शुरू किए जा सकें। हालांकि, बैंक कर्मचारियों के लिए दैनिक कामकाजी समय में 40 मिनट की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके लिए 28 जुलाई को मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस पर वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक की मंजूरी भी जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close