Bank Holiday : इस महीने 12 दिन रहेगी बैंकों में छुट्टियां, बैंक जाने से पहले ये लिस्ट जरूर देख लें

नयी दिल्ली। नया महीना शुरू हो चुका है। जून में वैसे तो ज्यादा त्योहार नहीं है, लेकिन फिर भी 12 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में 2000 के नोटों को बदलवाने जाने वाले लोगों को इन तारीखों को याद रखना जरूरी होगा।बैंक ब्रांच जाने से पहले आपको बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in June 2023) के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए। ऐसा ना हो कि आप बैंक ब्रांच जाएं और बैंकों की छुट्टी हो। अगले महीने यानी जून में अलग-अलग जोन में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें हफ्ते के हर रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश भी शामिल है। 24, 25, 26 जून और 28, 29, 30 जून को लॉन्ग वीकेंड भी पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि जून महीने में बैंकों की छुट्टी किन-किन तारीखों पर है।

जून महीने में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 जून 2023 : रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

10 जून 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

11 जून 2023 : रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

15 जून 2023 : राजा संक्रांति और वाईएमए डे के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 जून 2023 : रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

20 जून 2023 : रथ यात्रा के कारण मणिपुर और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

24 जून 2023 : चौथे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

25 जून 2023 : रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

26 जून 2023 : खर्ची पूजा के चलते सिर्फ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

28 जून 2023 : इस दिन बकरी ईद के चलते महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

29 जून, 2023 : बकरी ईद के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

30 जून, 2023 : रीमा ईद उल अजहा के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंकों का अवकाश रहेगा।

Related Articles

close