बैंककर्मी को गोलियों से भूना: कैश लेकर लौट रहे बैंककर्मी से बड़ी लूट, विरोध किया, तो मार दी गोली, मचा हड़कंप

सीवान। बैंककर्मी को गोलियों से भूनकर लूट की वारदात की गयी है। घटना सीवान जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की है। बैंक कर्मचारी का नाम अजय कुमार बैठा बताया जा रहा है। घटना उस वक्त की है, जब बैंक में रिलेशनशिप अफसर के रूप में पदस्थ अजय कुमार बैठा कैश कलेक्शन के लिए निकले थे। कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस से सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हालांकि प्रथम दृष्टिया मामला लूट का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बैंककर्मी अजय पचरुखी बाजार स्थित बंधन बैंक का रिलेशनशिप ऑफिसर था। सुबह 10 बजे अजय बैंक में रिपोर्ट करने के बाद दरौंदा थाना क्षेत्र के इंदापुर गांव में लोन का कलेक्शन करने के निकला था। वहीं, पैसा कलेक्ट करने के बाद वापस लौटते वक्त बदमाशों ने उसे घेर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक चांदपुर गांव के पास तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसके पास रखे कलेक्शन के पैसे छीनने लगे। सभी लूटेरों ने चेहरे को ढक रखा था। अजय ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने एक पीठ और एक पेट में गोली मार दी। लगभग 90 हजार की लूट करके फरार हो गए। इसके साथ ही मोबाइल, टैबलेट और अन्य जरूरी कागजात भी ले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बंधन बैंककर्मी को दी।

बंधन बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक 90 हजार से 1 लाख रुपये की राशि की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close