…बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री : स्टीमर से ले रहे थे गंगा का जायजा, तभी हुआ कुछ ऐसा कि अटक गयी सभी की सांसें….

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। वह पटना में छठ घाटों का जायजा लेने के लिए तमाम अफसरों के साथ निकले थे। मुख्यमंत्री ने स्ट्रीमर से गंगा के घाटों का जायजा लिया। आपको बता दें कि फिलहाल गंगा में जलस्तर काफी बढ़ गया है और कई जगह नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

मुख्यमंत्री के साथ थे कई मंत्री और अफसर

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और कई अफसर स्टीमर पर सवार थे। दावा किया जा रहा है कि गंगा में बने पुल के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में स्ट्रीमर को कोई नुकसान नही पहुंचा है। हालांकि अफसरों का कहना है कि स्टीमर के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है गांधी घाट के पास स्टीमरकिसी कारण से बंद हो गया था। इसके बाद उन्हें साथ चल रहे दूसरे स्ट्रीमर से वापस लाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन ने बताया यह वजह

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्ट्रीमर से गंगा नदी के छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांधी घाट के सामने लगभग बीच नदी में इस टीम में तकनीकी खराब होने से हल्का झटका लगा और उस स्टीमर रुक गया। इसके बाद साथ चल रहे दूसरे स्टीमर से मुख्यमंत्री ने घाटों का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन के मुताबिक इस दौरान किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close