लौट आये BDO साहब: दो दिनों से लापता BDO लौटे घर, थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

औरंगाबाद। …आखिरकार बीडीओ युनुस सलीम गुरूवार की रात सकुशल अपने घर लौट आए हैं। युनूस खान के सकुशल लौटने के बाद हर किसी ने सुकून की सांस ली है। खबर है कि युनुस खुद ही ओबरा स्थित अपने आवास लौटे। परिजन उन्हें अपने साथ लेकर नासरीगंज चले गए हैं। इस मामले में SDPO ऋषिराज ने बताया कि फिलहाल लापता होने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। युनुस बुधवार सुबह 10 बजे से लापता थे।

इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी थी। वहीं बीडीओ के गायब होने की खबर के बाद जिले में पिछले दो दिनों से हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी. ओबरा प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनुस सलीम के अपहरण होने की बात कही जा रही थी, क्योंकि वे पिछले दो दिनों से गायब थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संबंध में उनके भाई और रोहतास जिले के नासरीगंज में बीडीओ जफर इमाम ने ओबरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस ने जानाकारी दी है कि वह वापस लौट आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close