BDO साहब की बीवी जीजा संग फरार: पति को लात-घूंसों से पीटकर बहनोई संग भागी

सीतामढ़ी: नानपुर बीडीओ मो. आबिद हुसैन (43) की पत्नी (36) अपने जीजा साथ फरार हो गई है। पांच अगस्त को साढू निजाम उनके घर आया था। पत्नी उसके साथ जाना चाहती थी। मना करने पर पत्नी और जीजा ने बीडीओ के साथ मारपीट की। करीब छह लाख के गहने निकाल लिए। दोनों वहां से फरार हो गए। पांच अगस्त को स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया था। बुधवार (9 अगस्त) को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बीडीओ मो. आबिद हुसैन रोहतास के नासरीगंज मूल निवासी हैं। 20 जुलाई को ही नानपुर प्रखंड में उन्होंने कार्य भार संभाला है। इसके पहले पूर्वी चंपारण में उनकी पोस्टिंग थी। वह फिलहाल नानपुर दक्षिणी पंचायत के नसीम अहमद के मकान में किराए पर सपरिवार रह रहे थे। उनके साथ एक स्टाफ भी रहता था।बीडीओ के मुताबिक उन्हें नहीं पता था कि उनकी पत्नी का जीजा के साथ अवैध संबंध चल रहा है। प्राथमिकी में बीडीओ ने कहा कि उनको क्या पता था कि जीजा के चक्कर में एक दिन उन्हें ही पत्नी छोड़कर चली जाएगी। पांच अगस्त को बीडीओ हुसैन 7 बजे शाम में प्रखंड कार्यालय से अपने आवास पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवास पर अपने साढू निजाम को देख कर अवाक रह गए। उनका साढू निजाम वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के करनेज गांव का रहने वाला है। निजाम का बीडीओ हुसैन की पत्नी नसरीन बेगम से पहले से ही नाजायज संबंध था। संबंध का खुलासा खुद बीडीओ ने ही प्राथमिकी में किया है।

प्राथमिकी में बीडीओ ने पुलिस को बताया है कि बहनोई संग का विरोध करने पर पत्नी नसरीन आग बबूला हो गई। फिर पत्नी और साढू ने उन्हें पहले भद्दी-भद्दी गालियां दी और कुछ ही क्षण बाद उन्हें पैर से धक्का मारकर मारपीट की। घर में मौजूद गांव के ही दो लोगों ने उनको बचाया। पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close