बड़ा हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 4 बच्चे गंभीर रुप से झुलसे,1 की मौत

बिहार । अररिया जिले से बहुत बुरी खबर आ रही है हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 4 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं तीन बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना जिले के पलासी थाना क्षेत्र के देहटी दक्षिण पंचायत के ककोड़वा गांव की है। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने सभी बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में चिकित्सक डॉ परवेज आयात ने 8 वर्षीय बच्चे मोहम्मद निशाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया है। साथ ही तीन अन्य झुलसे बच्चे 5 वर्षीय सायरा खातून 7 वर्षीय अंसार व गुलशमा तीनों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों बच्चे एक साथ मंगलवार को गांव स्थित बधार पर गए हुए थे। जहां खेलने के दौरान धान के खेत के बांध पर हाईटेंशन बिजली लाइन की तार की चपेट में सभी बच्चे आ गए। जिससे चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। उसमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने चारों बच्चों को आनन फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते हैं पलासी थाना पुलिस ने पीएचसी पलासी पहुंचकर मृत बालक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं उक्त घटनाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close